बिहार पुलिस BPSSC One liner महत्वपूर्ण 100 प्रश्न MCQ ——जो उम्मीदवार बिहार BPSSC की तैयारी कर रहा है. उनके लिए आज इस पोस्ट में प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं यह प्रश्न पिछले वर्षों परीक्षा में पूछे गए थे. इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़ें और , अगर आपको यह पोस्ट फ़ायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
1. बिहार में गरम जल का प्रमुख केंद्र कहाँ है?
उत्तर. राजगीर तथा मुंगेर क्षेत्र
2. मौर्य काल में आयातित वस्तुओं पर कितना प्रतिशत बिक्री कर लिया जाता था?
उत्तर. 10 प्रतिशत
3. ब्रह्मषी सेना का गठन कब हुआ था?
उत्तर. 1981 ई.
4. बिहार राज्य में ग्रामीण जीविका मिशन की शुरुआत कब हुई?
उत्तर. अप्रैल, 2013
5. बौद्ध धर्म ने समाज के किन दो वर्गों को अपने साथ जोड़कर एक महत्त्वपूर्ण प्रभाव छोड़ा?
उत्तर. स्त्रियाँ एवं शूद्र
6. खोंड जनजाति बिहार के किस क्षेत्र में निवास करती है?
उत्तर. भोजपुर (शाहाबाद)
7. जेवियरर्स फायर्स सेफ्टी एकेडमी की शाखा किस जिले में स्थापित है?
उत्तर. पटना
8. भारत किस तरह की अर्थव्यवस्था है?
उत्तर. मिश्रित
9. बुद्ध के जन्म के समय किस भविष्यवक्ता ने राजा सुयोधन से कहा था कि यह बालक संन्यासी बनेगा?
उत्तर. कालदेवल
10. पटना उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
उत्तर. डेविड ऐजरा रियून
11. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का कितने प्रतिशत है?
उत्तर. 8.58 प्रतिशत
12. अर्थव्यवस्था में विकासशील देशों के लिए रोलिंग प्लान (Rolling Plan) की अवधारणा सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया था?
उत्तर. गुन्नार मिर्डल
13. नई मुद्रा यूरो (EURO) किस वर्ष में प्रारंभ की गई?
उत्तर. 1999 में
14. भारत में सांख्यिकी आंदोलन का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर. प्रकाश चंद्र महालनोबिस को
15. महाजनपद युग में पावापुरी किसकी राजधानी थी?
उत्तर. मल्ल गणराज्य
16. मौर्य काल में नकद लिया जानेवाला नमक कर क्या था?
उत्तर. हिरण्य
17. बिहार के प्रमुख समाचार-पत्र ‘बिहारी’ के संपादक थे?
उत्तर. बाबू महेश्वर प्रसाद
18. 2015-16 में सकल घरेलू उत्पाद में तृतीयक क्षेत्र का हिस्सा कितना प्रतिशत है?
उत्तर. 62.2 प्रतिशत
19. मेसर्स प्रिस्टिन फूड पार्क राज्य में कहाँ स्थित है?
उत्तर. मानसिंह (खगड़िया)
20. प्राकृत जैन शास्त्र और अहिंसा संस्थान किस जिले में स्थित हैं?
उत्तर. वैशाली
21. बोधगया महाबोधि मंदिर में बुद्ध की मूर्ति किस मुद्रा में स्थापित है?
उत्तर. पद्मासन की मुद्रा
22. बिहार में लगनी राग किस अवसर पर गाया जाता है?
उत्तर. विवाह के अवसर पर
23. 16 अप्रैल, 1930 को नमक कानून भंग करने के लिए पटना के किस स्थान को चुना गया था?
उत्तर. नखासपिंड
24. राज्य में रेल मार्गों की कुल लंबाई 2015-16 में कितनी है?
उत्तर. 5400 किमी.
25. मंजूषा चित्र शैली किस क्षेत्र में लोकप्रिय है?
उत्तर. अंग
26. 1908 ई. के छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम ने किस भूमि व्यवस्था पर रोक लगाई?
उत्तर. टकट्टी भूमि व्यवस्था पर
27. भारत में केंद्रीय बैंक के सभी कार्यों को कौन सा बैंक संपादित करता है?
उत्तर. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
28. आर्थिक नियोजन विषय किस सूची में है?
उत्तर. समवर्ती सूची
29. बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर. राबड़ी देवी
30. मौर्य प्रशासन में राजकीय स्वामित्व वाली भूमि को क्या कहा जाता था?
उत्तर. सीता
31. राज्य में छठी आर्थिक गणना का प्रकाशन कब किया गया?
उत्तर. 2016 ई.
32. ‘डॉ. ग्रियर्सन पुरस्कार’ किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?
उत्तर. बिहार की लोकभाषाओं में लिखित पुस्तकों पर
33. बिहार में सबसे पहले किस स्थान से नवपाषाणयुगीन अवशेष प्राप्त हुए हैं?
उत्तर. चिरांद
34. बिहार के किस राष्ट्रवादी क्रांतिकारी नेता से भगत सिंह मिलने कई बार हाजीपुर आए?
उत्तर. योगेंद्र शुक्ल
35. बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ का मेला बिहार में कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर. बक्स र
36. कृषि, पशु पालन, व्यापार-वाणिज्य आदि को सम्मिलित रूप से कौटिल्य के ‘अर्थ शास्त्र’ में क्या कहा गया
उत्तर. वार्ता
37. शिशुनाग की मृत्यु के पश्चात् कौन मगध की गद्दी पर बैठा था?
उत्तर. कालाशोक (काकर्ण)
38. महंत रामशरण दास पुस्तकालय कहाँ स्थित है?
उत्तर. समस्तीपुर
39. ‘मंडन मिश्र पुरस्कार’ किस विधा में दिया जाता है?
उत्तर. धर्म एवं दर्शन
40. बिहार में महात्मा गांधी के पूर्व काल में सापेक्ष राष्ट्रीय सक्रियता की अनुपस्थिति इसके अभाव में देखी जा सकती है?
उत्तर. एकीकृत समुदाय
41. हाजीपुर किस रेलवे जोन का मुख्यालय है?
उत्तर. मध्य-पूर्व रेलवे
42. बिहार में किस स्थान पर महावीर स्वामी का जन्म हुआ था?
उत्तर. वैशाली
43. किस जिले को वर्मी कम्पोस्ट का जिला माना जाता है?
उत्तर. बेगूसराय
44. बिहार में उद्योगों का कमीशन दफ्तर कहाँ स्थित है?
उत्तर. पटना
45. पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट की संख्या राज्य में कितनी है?
उत्तर. 13
46. गया जिले के अपसढ़ से प्राप्त अभिलेख से किस राजवंश के बारे में जानकारी मिलती है?
उत्तर. परवर्ती गुप्तवंश
47. युक्ति योजना बिहार सरकार के द्वारा कब प्रारंभ की गई?
उत्तर. 23 अप्रैल, 2011
48. प्रमुख समाचार-पत्र बिहारी के संपादक कौन थे?
उत्तर. बाबू महेश्वर प्रसाद
49. बिंबिसार ने ब्रह्मदत्त को पराजित कर कौन सा राज्य जीता?
उत्तर. अंग
50. बिहार की सबसे प्राचीन नहर कौन सी है?
उत्तर. सोन कैनाल
51. बिहार की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर क्या है?
उत्तर. 25.7 प्रतिशत
52. बिहार के किस जिले के कुछ भाग को वर्ष 1956 ई. में पश्चिम बंगाल में शामिल किया गया?
उत्तर. किशनगंज और पुरुलिया
53. बरौनी तेल शोधक कारखाना कब स्थापित हुआ था?
उत्तर. 1966 ई.
54. औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2016 में आर्थिक विकास दर कितने प्रतिशत निर्धारित की गई है?
उत्तर. 15 प्रतिशत
55. मुंगेर का बड़हिया ताल विरोध का उद्देश्य क्या था?
उत्तर. बकाश्त भूमि की वापसी की माँग
56. बिहार में सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाला जिला कौन सा है?
उत्तर. मधेपुरा
57. सिद्धेश्वर मेले का आयोजन किस अवसर पर किया जाता है?
उत्तर. शिवरात्रि
58. बिहार के किस जिले में बेरिलियम पाया जाता है?
उत्तर. गया
59. कैवल्य का अर्थ क्या होता है?
उत्तर. सर्वोच्च ज्ञान प्राप्त करनेवाला
60. बिहार की पहली चीनी मिल कब और कहाँ स्थापित हुई?
उत्तर. 1904 ई., मरहौरा में
61. बिहार में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन है?
उत्तर. शेखपुरा
62. मौर्य काल में चाँदी के प्रचलित मुद्रा का नाम क्या था?
उत्तर. आहत
63. पटना उच्च न्यायालय का वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश कौन है?
उत्तर. राजेंद्र मेनन
64. राज्य के कुल सकल घरेलू उत्पादन का कितना प्रतिशत हिस्सा कृषि क्षेत्र से प्राप्त होता है?
उत्तर. 22.9 प्रतिशत
65. बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 कब से लागू किया गया है
उत्तर. 2 अक्तूबर, 2016
66. बिहार राज्य में सर्वाधिक गंधक का उत्पादन किस जिले में होता है?
उत्तर. रोहतास
67. ककोलत मेला बिहार में कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर. नवादा
68. एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank-ADB) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर. दिसंबर, 1966 में
69. बिहार के कौन-कौन जिले दक्षिणी सीमा पर झारखंड से स्पर्श करते हैं?
उत्तर. भागलपुर, बाँका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद और रोहतास
70. बिहार मानवाधिकार आयोग की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर. 3 जनवरी, 2000
71. राज्य को खुले में शौच से मुक्त घोषित किए जाने का लक्ष्य कब तक है?
उत्तर. 2 अक्तूबर, 2019
72. ‘छांदोग्य दसपद्धति’ नामक पुस्तक की रचना किसने की थी?
उत्तर. वीरेश्वर ठाकुर
73. 1857 ई. में कहाँ के महाराजाओं और उनके साथी जमींदारों ने आदमी तथा पैसों से अंग्रेजों की मदद की थी?
उत्तर. दरभंगा, डुमराव और हथुआ
74. बंगाल से बिहार को पृथक् कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले सच्चिदानंद सिन्हा बिहार, बंगाल एवं उड़ीसा लेजिस्लेटिव एसेंबली के सदस्य कब बने?
उत्तर. 1920 ई.
75. प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की जानकारी किस विदेशी यात्री के विवरण से मिलती है?
उत्तर. फाह्यान व ह्वेनसांग के विवरण से
76. अंग्रेजी समाचार-पत्र ‘द बिहार हेराल्ड’ का प्रकाशन कब शुरू किया गया था
उत्तर. 1875 ई.
77. 1942 ई. के ‘ भारत छोड़ो आंदोलन’ में बिहार का कौन सा जिला अधिकतम प्रभावित था?
उत्तर. पटना
78. बिहार में प्राकृत एवं जैनशास्त्र शोध संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर. पटना
79. नंद वंश का अंतिम शासक कौन हुआ था?
उत्तर. घनानंद
80. बिहार में कुल सिंचित क्षेत्र का लगभग कितना प्रतिशत भाग नहरों द्वारा सींचा जाता है?
उत्तर. 47.0 प्रतिशत
81. प्राचीन काल में बिहार को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर. मगध प्रदेश
83. 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या किस जिले में पाई जाती है?
उत्तर. पटना (43.48 प्रतिशत)
84. बुद्ध का जन्म, मृत्यु और ज्ञान की प्राप्ति किस दिन हुई थी?
उत्तर. वैशाख पूर्णिमा
85. बिहार राज्य की पश्चिमी सीमा से कौन सा राज्य लगा हुआ है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश
86. सितंबर, 2016 तक बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की कुल शाखाएँ कितनी थी?
उत्तर. 2092
87. 83 दिन की तपस्या के बाद पार्श्वनाथ को कहाँ पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
उत्तर. सम्मेद पर्वत
88. बिहार के प्रथम महाकवि कौन हैं?
उत्तर. विद्यापति
89. महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया, गया को सांस्कृतिक वर्ग में यूनेस्को की विश्वविख्यात सूची में कब सम्मिलित किया गया?
उत्तर. 2002 में
90. बिहार की बहूद्देशीय परियोजना ‘कोसी परियोजना’ का निर्माण कार्य कब प्रारंभ हुआ एवं किस वर्ष बनकर तैयार हुई?
उत्तर. 1955 एवं 1963 ई.
91. बिहार मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर. न्यायमूर्ति श्री एस.एन. झा
92. मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रसिद्ध लोकनृत्य को क्या कहते हैं?
उत्तर. झरनी नृत्य
93. मनेर स्थित किस सूफी संत के मकबरे को छोटी दरगाह भी कहा जाता है?
उत्तर. मकदूम शाह दौलत
94. बिहार का अक्षांशीय विस्तार क्या है?
उत्तर. 240 21′ 10′ से 270 31′ 15″ उत्तरी अक्षांश
95. बिंदुसार के शासन काल में कहाँ पर विद्रोह हुआ था?
उत्तर. तक्षशिला
96. मार्च, 2015 के अंत में देश में अनुसूचित व्यावसायिक बैंकों के कुल ऋणों में बिहार का हिस्सा कितना था?
उत्तर. 1.1 प्रतिशत
97. 2016-17 में बिहार में द्वितीयक क्षेत्र का विकास दर कितना प्रतिशत है?
उत्तर. 8.4 प्रतिशत
98. वर्ष 2017-18 के बिहार के बजट में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) कितना अनुमानित है?
उत्तर. 632180 करोड़
99. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लिंगानुपात की दर क्या है?
उत्तर. ग्रामीण (927) तथा शहरी (869)
100. बिहार में लोकसभा सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर. 40
बिहार सामान्य ज्ञान -100 प्रश्न उत्तर MCQs
आज इस पोस्ट में bpsc one liner pdf, बिहार पुलिस BPSSC One liner Bihar daroga pdf, बिहार पुलिस BPSSC One liner current affairs 2020 pdf, बिहार पुलिस BPSSC One liner-free pdf,Manjeet math magic bpsc,बिहार पुलिस BPSSC One liner pdf, Bihar si mains practice set in Hindi pdf,Manjeet math magic current affairs pdf,संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए.
Leave a Reply