जो उम्मीदवार राजस्थान GK की तैयारी कर रहे हैं उन्हें राजस्थान सामान्य ज्ञान जानकारी होना बहुत जरूरी है. क्योंकि राजस्थान जनजातियाँ के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर MCQ पूछे जाते हैं,इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़ें अगर आपको यह पोस्ट फ़ायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
प्रश्न. राजस्थान में अनुसूचित जनजाति के लोग कुल जन संख्या के कितने प्रतिशत है?
उत्तर. 12.4%
प्रश्न. ट्राइबल अनुसंधान संस्थान स्थित है?
उत्तर. उदयपुर
प्रश्न. भील जाति के लोगों का मुख्य खाद्यान्न है?
उत्तर. मक्का
प्रश्न. बढ़ार का भोज किस मौके पर रखा जाता है?
उत्तर. विवाह
प्रश्न. सहरिया जाति के लोग अपने मकानों का निर्माण करते हैं?
उत्तर. लकड़ी और मिट्टी
प्रश्न. राज्य के आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान कहाँ पर स्थित है?
उत्तर. उदयपुर
प्रश्न. गैर नृत्य का सम्बन्ध किस जाति से है?
उत्तर. भील
प्रश्न, जनजाति जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौन- सा स्थान है?
उत्तर. चौथा
14. राज्य में जनजाति लोगों की सर्वाधिक संख्या किस जिले में है?
उत्तर. उदयपुर
प्रश्न. काथोडिया जनजाति राजस्थान के किस जिले में नहीं रहती है?
उत्तर. कोटा
प्रश्न. गरासिया जाति के विवाहों में सम्मिलित नहीं है?
उत्तर. टीका
प्रश्न. सांसी जन जाति की कितनी उपजातियाँ है?
उत्तर. 2
प्रश्न. किस जन जाति का प्रमुख पटेल कहलाता है?
उत्तर. कंजर
प्रश्न. जन संख्या की दृष्टि से गरासिया जन जाति का राजस्थान में कौन सा स्थान है?
उत्तर. तृतीय
प्रश्न. डामोर जन जाति की कितने प्रतिशत जन संख्या डूंगरपुर जिले में है?
उत्तर. 96.82%
प्रश्न. कंजर जन जाति की महिलाएँ कमर पर जो वस्त्र पहनती है. वह कहलाता है?
उत्तर. खसनी
प्रश्न. भील जाति के लोग विस प्रकार की मदिरा का सेवन करते हैं?
उत्तर. मह आ से बनी
प्रश्न. राजस्थान की सबसे प्राचीन जनजाति है?
उत्तर. भील
प्रश्न. भील जाति के पुरुष कमर पर जो वस्त्र लपेटे रहते हैं. उसे कहते हैं?
उत्तर. फालू
प्रश्न. माडा कार्यक्रम में राज्य के कितने जिले सम्मिलित हैं?
उत्तर. 16
प्रश्न. सहरिया जनजाति के मुखिया को क्या कहते हैं?
उत्तर. कोतवाल
प्रश्न. राजस्थान में शरीर पर चित्र गुदवाने की प्रथा प्रचलित है। यह प्रथा किस जाति में सर्वाधिक लोकप्रिय है?
उत्तर. भील
प्रश्न. जन संख्या की दृष्टि से भील जनजाति का राजस्थान में कौनसा स्थान है?
उत्तर. द्वितीय
प्रश्न. कौनसा मेला सहरिया जनजाति का कुंभ माना जाता है?
उत्तर. सीता बाड़ी (हाड़ौती अंचल)
प्रश्न. हमारे देश में कितनी प्रतिशत जन संख्या जनजाति के लोगों की है?
उत्तर. 8%.
प्रश्न. राजस्थान में पायी जाने वाली सांसी जनजाति के दो उपभाग पाये जाते हैं जिनमें एक को बीजा कहते हैं तो दूसरे को क्या कहते है?
उत्तर. माला
प्रश्न. माडा कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है?
उत्तर. जनजाति परिवारों का आर्थिक स्तर ऊँचा उठाना
प्रश्न. राजस्थान में सहरिया जनजाति की सर्वाधिक संख्या किस जिले में है?
उत्तर. बारां
प्रश्न. जिले की कुल जनसंख्या में जनजाति जन संख्या का सबसे अधिक प्रतिशत किस जिले में है?
उत्तर. बांसवाड़ा
प्रश्न. सागड़ी प्रथा का अर्थ है?
उत्तर. बन्धुआ मजदूर
प्रश्न. मीणा पुराण किस मुनि द्वारा लिखा गया है?
उत्तर. मुनि मगर सागर
प्रश्न. डामोर जनजाति की सर्वाधिक संख्या कहाँ पायी जाती है?
उत्तर. सीमलवाड़ा
प्रश्न. भील स्त्रियों द्वारा छाती से नीचे तक पहना जाने वाला वस्त्र कहलाता है?
उत्तर. कछाबू
प्रश्न. वह कौनसा जिला है जहाँ जनजातियों का सबसे कम प्रतिशत पाया जाता है?.
उत्तर. बीकानेर
प्रश्न. डामोर जनजाति का मुख्य भोजन है?
उत्तर. चावल, मक्का
प्रश्न. निम्न में से कौन सी जनजाति ऐसी है जो कि मकान बनाकर नहीं रहती?
उत्तर. गाडिया लुहार
प्रश्न. सांसी जनजाति की सर्वाधिक जन संख्या राजस्थान के किस जिले में निवास करती है?
उत्तर. कोटा
प्रश्न. राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास सहकारी संघ का मुख्यालय कहाँ पर है?
उत्तर. उदयपुर
प्रश्न. भील जनजाति के लोगों के घर क्या कहलाते हैं?
उत्तर. कू
प्रश्न. भील लोगों के बड़े गाँव को कहते हैं?
उत्तर. पाल
प्रश्न. राजस्थान में जनजाति उपयोजना कब शुरु की गई?
उत्तर. 1974-75
प्रश्न. डूंगरपुर जिले की सीमलवाड़ा पंचायत समिति में किस जनजाति की संख्या सर्वाधिक है?
उत्तर. डामोर जनजाति
प्रश्न. सहेरिया विकास कार्यक्रम किस जिले में क्रियान्वित किया जा रही है?
उत्तर. बारां
प्रश्न. सांसी जनजाति का सम्बन्ध राजस्थान के किस जिले से है?
उत्तर. भरतपुर
प्रश्न. डामोर जनजाति का प्रमुख व्यवसाय है?
उत्तर. कृषि करना
प्रश्न. मीणा का अर्थ है?
उत्तर. मछली
प्रश्न. गरासिया जनजाति का सर्वाधिक जमाव उदयपुर जिले में कितने प्रतिशत है?
उत्तर. 56.63%
प्रश्न. निम्न में से कौन -सा जनजाति समूह राजस्थान में निवास नहीं करता है?
उत्तर. गौंड
प्रश्न. जनसंख्या की दृष्टि से मीणा जनजाति का राजस्थान में कौन सा स्थान है?
उत्तर. प्रथम
प्रश्न. भील जनजाति द्वारा पहाड़ी जंगल को जलाकर की जाने वाली कृषि कहलाती है?
उत्तर. चिमाता
प्रश्न. गरासिया जनजाति के प्रमुख त्यौहार हैं?
उत्तर. तीज
प्रश्न. राज्य में जनजाति क्षेत्र में रेशम कीट पालन वाला जिला है?
उत्तर. उदयपुर
प्रश्न. मैदानी भागों में भील जनजाति द्वारा वन काटकर की जाने वाली कृषि को कहते हैं?
उत्तर. दजिया
प्रश्न. भील लोगों में निम्न में से कौन सी परिवार प्रथा का प्रचलन है?
उत्तर. संयुक्त परिवार .
प्रश्न. अनुसूचित जाति/जनजाति के शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु संविधान के किस अनुच्छेद में व्यवस्था की गई है?
उत्तर. अनु. 46 वें
प्रश्न. सहरिया जनजाति की बस्ती कहलाती है?
उत्तर. सहराना
प्रश्न. हाकम राजा का प्याला पीकर कसम खाने की प्रथा से कंजर जनजाति में आशय है?
उत्तर. सत्य बोलना
प्रश्न. राज्य में किस जनजाति की संख्या सबसे अधिक है?
उत्तर. मीणा
प्रश्न. राजस्थान में सहरिया जनजाति की सर्वाधिक जनसंख्या किस स्थान पर है?
उत्तर. शाहबाद (बारां)
प्रश्न. निम्न में से कौन सी जनजाति राजस्थान में नहीं पायी जाती है?
उत्तर. बैगा
प्रश्न. राजस्थान में जनजाति उपयोजना क्षेत्र कार्यक्रम कितने गांवों में चल रहा है?
उत्तर. 4400 गांवों में
प्रश्न. भील जनजाति की सर्वाधिक संख्या पायी जाती है?
उत्तर. दक्षिणी राजस्थान
प्रश्न. राज्य में जनजाति क्षेत्र विकास विभाग की स्थापना किस वर्ष में की गई?
उत्तर. 1975
प्रश्न. राजस्थान में जनजाति उपयोजना क्षेत्र में जनजाति के कितने लोग निवास करते है?
उत्तर. 24.01 लाख
प्रश्न. मीणा जनजाति कितनी खांपों में बँटी हुई है?
उत्तर. 24
प्रश्न. बारां जिले की शाहबाद पंचायत समिति में किस जनजाति की संख्या सर्वाधिक है?
उत्तर. सहरिया
प्रश्न. राजस्थान में अनुसूचित जाति की जनसंख्या कुल जनसंख्या की कितनी प्रतिशत है?
उत्तर. 17.3%
प्रश्न. भील जनजाति में विवाह की कौन सी प्रथा का प्रचलन है?
उत्तर. अन्तर्विवाह
प्रश्न. राजस्थान की ऐसी कौन सी आदिवासी जाति है जिसके लोग मेलों में अपना जीवन साथी चुनते हैं?
उत्तर. गरासिया
प्रश्न. दक्षिणी राजस्थान की गाने- बजाने वाली जनजाति है?
उत्तर. गरासिया जनजाति
प्रश्न. माडा खण्डों में किस जनजाति का बाहुल्य है?
उत्तर. मीणा
प्रश्न. सहरिया जन जाति का प्रमुख खाद्यान्न है?
उत्तर. ज्वार
प्रश्न. भील जन जाति अपने आपको किसकी संतान मानते हैं?
उत्तर. महादेव .
राजस्थान नदियाँ परियोजनाएँ एवं जलवायु MCQ
राजस्थान कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण 100 प्रश्न और उत्तर pdf
आज इस पोस्ट में राजस्थान में आदिवासी की जनसंख्या कितनी है,राजस्थान जनजातियाँ की प्रमुख जनजातियां,मीणा जनजाति,राजस्थान के त्योहार और मेले Question आंसर,राजस्थान जनजातियाँ के दुर्गों के महत्वपूर्ण प्रश्न,राजस्थान जनजातियाँ में भीलों का कुंभ मेला कहां लगता है,डामोर जनजाति के मेले,राजस्थान जनजातियाँ राजस्थान के आभूषण के प्रश्न,,संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए.
Leave a Reply