जो विद्यार्थी बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे हैं. उन्हें काफी महत्वपूर्ण स्टडी मैटेरियल चाहिए होता है, ताकि आप की तैयारी सही ढंग से हो सके इसलिए आज हमनेबिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पूछे गए प्रश्न उत्तर MCQ दिए गए हैं इन प्रश्नों को आप ध्यान पूर्वक पढ़ें अगर आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें अगर यह टेस्ट आपको पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गया अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. देश बंधु चितरंजन दास
2. बिहार में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर. पटना
3. भीमबाँध अभ्यारण्य किस जिले में अवस्थित है?
उत्तर. मुंगेर
4. हेमचंद्र गुजरात के किस वंश के दरबार में रहने वाला विद्वान था?
उत्तर. चालुक्य
5. नवादा के अपसढ़ से एक मंदिर का भग्नावशेष प्राप्त हुआ है। इसकी दीवारों पर कौन सा कथा दृश्य अंकित है?
उत्तर. रामायण
6. अलारकलाम किस दर्शन के विद्वान थे?
उत्तर. सांख्य दर्शन
7. वीर कुंवर सिंह स्टेडियम बिहार में किस स्थान पर स्थित है?
उत्तर. आरा
8. अनुसूचित जनजाति में साक्षरता दर राज्य में कितनी प्रतिशत है?
उत्तर. 28.5 प्रतिशत
9. आरा के पास देव वरुणार्क से किस शासक का एक पाषाण अभिलेख मिला है जिसमें उत्तर गुप्त शासकों की वंशावली है?
उत्तर. जीवित गुप्त द्वितीय
10. हाउस ऑफ लार्ड्स और प्रिवी कौंसिल की सदस्यता प्राप्त करनेवाले प्रथम भारतीय कौन थे?
उत्तर. सच्चिदानंद सिंह
11. बिहार महिला सामाख्या सोसाइटी के नाम से महिला सामाख्या को स्वायत्तता किस वर्ष प्राप्त हुई?
उत्तर. अप्रैल, 2006
12. बिहार में सबसे कम अनुसूचित जाति की जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला कौन है?
उत्तर. किशनगंज
13. बौद्ध धर्म का नियम किस ग्रंथ में है?
उत्तर. विनयपिटक
14. कुँवर सिंह के विरुद्ध आरा में अंग्रेजी फौज का नेतृत्व करनेवाला पहला सेना नायक कौन था?
उत्तर. कैप्टन डनवर
15. सोलह महाजन पदों में कौन कौन से महाजन पद बिहार में स्थित थे?
उत्तर. मगध, अंग एवं वज्जि
16. पूर्वी कोसी नहर प्रणाली में मुख्य नहर की लंबाई कितनी है?
उत्तर. 44 किलोमीटर
17. बिहार में मैथिली साहित्यिक परिषद की स्थापना कब हुई?
उत्तर. 1939 ई.
18. बिहार के किस मुख्यमंत्री को अपनी सख्त प्रशासनिक छवि के कारण धोती कुरता से आई.ए.एस कहा जाता
उत्तर. चंद्रशेखर सिंह
19. सितंबर, 2009 से प्रारंभ अक्षर आँचल योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर. महिला साक्षरता को बढ़ाना
20. राजकुमार अजीम ने पटना का नाम बदलकर क्या रखा था?
उत्तर. अजीमाबाद
21. सर्वप्रथम बिहार के तीन प्रखंडों में समन्वित बाल विकास परियोजना कब प्रारंभ की गई?
उत्तर. 2 अक्तूबर, 1975
22. बिहार में सर्वाधिक अनुसूचित जाति की जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
उत्तर. गया (29.6 प्रतिशत)
23. स्वतंत्रता सेनानी जुब्बा सहनी कहाँ के निवासी थे?
उत्तर. चैनपुर, सीतामढ़ी
24. भूमि सेना का गठन कब हुआ था?
उत्तर. 1979 ई.
25. बिहार आने वाला कौन सा यात्री सेल्यूकस का राजदूत था?
उत्तर. मेगास्थनीज
26. देश के चार विशिष्ट नागरिक सम्मान भारत रत्न , पद्म विभूषण , पद्म भूषण एवं पद्मश्री हासिल करनेवाले महान शहनाई वादक बिस्मिलाह खाँ का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर. डुमराँव
27. किस विद्वान् के अनुसार कलिंग युद्ध का कारण व्यापार-वाणिज्य के लिए समुद्री तट प्राप्त करना था?
उत्तर. प्लिनी
28. राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण द्वारा कैमरा ट्रैप पद्धति से 2014 में कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार वाल्मीकि व्याघ्र अभ्यारण्य पश्चिमी चंपारण में कुल कितने बाघ हैं?
उत्तर. 28 बाघ
29. भारत सरकार अधिनियम 1919 के प्रावधानों की शुरुआत बिहार में कब की गई?
उत्तर. 29 अक्तूबर, 1920
30. पाटलिपुत्र का नाम करण पटना किस शासक ने किया?
उत्तर. शेर शाह सूरी
31. औरंगाबाद स्थित सूर्य मंदिर का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर. उमगा के चंद्रवंशी राजा भैरवेंद्र सिंह
32. देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर. 3 दिसंबर, 1884, जीरादेई
33. पादरी की हवेली का निर्माण कब और किसके द्वारा करवाया गया था?
उत्तर. 1751 ई., कपुचिन फादर्स ।
34. अर्थ शास्त्र में किस फसल को निकृष्ट बताया गया है?
उत्तर. गन्ना
35. रागिनी गांधारी चित्र किस कलाकार के द्वारा बनाया गया है?
उत्तर. महादेव लाल
36. श्वेतपुर, कोटिग्राम, कुशपल्लव, विशालानगरी आदि के नाम से किस पाषाण स्थल को जाना जाता है?
उत्तर. सुल्तानगंज, भागलपुर
37. पटना संग्रहालय की स्थापना कब की गई?
उत्तर. 1917 ई.
38. सबसे कम अनुसूचित जाति की जनसंख्या वाला जिला बिहार में कौन सा है?
उत्तर. किशनगंज (6.6 प्रतिशत)
39. विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभ्यारण्य कब स्थापित किया गया?
उत्तर. 1990
40. राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग का गठन कब किया गया?
उत्तर. 1978 ई.
41. सोन नदी किस नदी की सहायक नदी है?
उत्तर. गंगा
42. सूर्य मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर. औरंगाबाद
42. गोलघर का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था?
उत्तर. कैप्टन जॉन गासटिन
44. मिथिला शैली में सूर्य और चंद्र की आकृतियाँ किसकी प्रतीक है?
उत्तर. जीवन
45. गृह त्याग के कितने समय बाद महावीर ने वस्त्र त्याग दिया?
उत्तर. 13 माह बाद
46. अभिनव जयदेव के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर. विद्यापति
47. जैनियों ने परम तत्त्व की व्याख्या के लिए किस न्याय की कल्पना की है?
उत्तर. सप्तभंग
48. अभिधम्म पिटक का संकलन किसके द्वारा किया गया है?
उत्तर. मोगलिपुत्त तिस्स
49. बिहार के कुल कृषि क्षेत्र फल का कितने प्रतिशत भाग पर खाद्यान्न फसल का उत्पादन होता है?
उत्तर. 90 प्रतिशत
50. रणधीर वर्मा शील्ड का संबंध किस खेल से है?
उत्तर. क्रिकेट
51. मुंडेश्वरी मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर. कैमूर
52. शेर शाह प्रशासन में लगान एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित विभाग का क्या नाम था?
उत्तर. दीवान-ए-वजारत
53. मगध की राजधानी पाटलिपुत्र से वैशाली स्थानांतरित करनेवाले राजा का नाम क्या था?
उत्तर. शिशुनाग
54. छतरी चौहान क्या है?
उत्तर. वीर रस की प्रधानतावाली लोकगाथा
55. विभागों में पद वृद्धि किस विभाग की सहमति से होती है?
उत्तर. वित्त विभाग
56. मैथिली कवि विद्यापति किस दरभंगा नरेश के दरबार में थे?
उत्तर. कृति सिंह एवं शिव सिंह।
57. बिहार का क्षेत्र फल भारत के कुल क्षेत्र फल का कितना प्रतिशत है?
उत्तर. 2.86 प्रतिशत
58. विद्यापति की माता का नाम क्या था?
उत्तर. हासिनी देवी
59. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा पुरस्कार किस विषय के लिए प्रदान किया जाता है?
उत्तर. विधि साहित्य
60. उपवास द्वारा देह त्याग का विधान जैन धर्म में विद्यमान है, जिसे क्या कहा जाता है?
उत्तर. संलेखना पद्धति एवं निसिद्धी
61. भारत का सबसे बड़ा रेलवे पुल अब्दुल बारी पुल बिहार में किस नदी पर है?
उत्तर. सोन नदी
62. धुआँकुंड जल प्रपात किस नदी पर स्थित है?
उत्तर. काव
63. पूरब से पश्चिम बिहार की लंबाई कितनी है?
उत्तर. 483 किलोमीटर
64. बिहार में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
उत्तर. 1
65. नालंदा विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध कुल पति कौन थे?
उत्तर. शीलभद्र
66. सर्वाधिक चर्चित साहित्यकार के रूप में योगेश्वर सिंह किस भाषा के साहित्यकार हैं?
उत्तर. मगही
67. पटना स्थित बिड़ला मंदिर की स्थापना किसने की थी?
उत्तर. राज बलदेव दास जी बिड़ला
68. संथाल परगना जिले का प्रथम ज़िलाधीश कौन बनाया गया था?
उत्तर. एशली एडेन
69. राज्य में न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला कौन सा है?
उत्तर. भागलपुर
70. बिहार के किस जंतु वैज्ञानिक को डॉल्फिन मैन के नाम से जाना जाता है?
उत्तर. डॉ. आर.के. सिन्हा
71. चौसा का युद्ध कब हुआ था?
उत्तर. 26 जून, 1539
72. बिहार राज्य खेल परिषद् का गठन किस वर्ष हुआ था?
उत्तर. 1961
73. गिनी गुणांक विधि का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर. कोरेडो गिनी
74. इंडिया डिवाइडेड के लेखक कौन हैं?
उत्तर. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
75. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम क्या था?
उत्तर. सिद्धार्थ
76. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा एक मानचित्र तैयार किया गया है, उसका नाम क्या है?
उत्तर. ए जर्नी थूर बिहार
77. राम जानकी मंदिर किस जिले में स्थित है?
उत्तर. सीतामढ़ी
78. लौरिया नंदनगढ़ मेला बिहार में कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर. पूर्णिया
79. क्षेत्र फल की दृष्टि से बिहार का देश में कौन सा स्थान है?
उत्तर. 10वाँ
80. बिहार सरकार द्वारा पर्यटन को किस वर्ष एक उद्योग के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी?
उत्तर. 1987
Bihar police CSBC Sepoy Constable Question Paper
आज इस पोस्ट में बिहार पुलिस में पूछे जाने वाले प्रश्न,बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पूछे गए प्रश्न बिहार पुलिस में पूछे जाने वाले क्वेश्चन,बिहार पुलिस क्वेश्चन आंसर 2020,बिहार पुलिस पिछले वर्ष प्रश्न कांस्टेबल,बिहार पुलिस क्वेश्चन बैंक इन हिंदी,बिहार पुलिस प्रश्न पत्र,बिहार पुलिस का क्वेश्चन,बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पूछे गए प्रश्न बिहार पुलिस प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर इन हिंदी, संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए.
Leave a Reply