MCQ BPSSC One line महत्वपूर्ण 100 -प्रश्न ——जो उम्मीदवार बिहार BPSSC की तैयारी कर रहा है. उनके लिए आज इस पोस्ट में प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं यह प्रश्न पिछले वर्षों परीक्षा में पूछे गए थे. इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़ें और अगर आपको यह पोस्ट फ़ायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

1. ‘ड्रेन का सिद्धांत’ (The theory of Drain) किसने प्रतिपादित किया था?
उत्तर. दादा भाई नौरोजी
2. दलहन संकट से निपटने के लिए 12 जुलाई, 2016 को किसकी अध्यक्षता में किसकी समिति गठित की गई
उत्तर. अरविंद सुब्रह्मण्यम समिति
3. बुद्ध की मृत्यु दक्षिणी मल्ल की राजधानी पावा में किस सुनार के घर सूअर का मांस खाने से हुई थी?
उत्तर. चुंद
4. बिहार राज्य विद्युत परिषद् का गठन किस वर्ष किया गया?
उत्तर. 1958 ई.
5. बिहार का कौन सा जिला नाइलॉन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर. मुंगेर
6. बिहार में ठुमरी का मुख्य केंद्र कहाँ है?
उत्तर. गया
7. भौगोलिक क्षेत्र की चर्चा सर्वप्रथम बिहार की किस साहित्यिक रचना में मिलती है?
उत्तर. शतपथ ब्राह्मण
8. बिहार के कौन-कौन जिले पश्चिमी सीमा पर उत्तर प्रदेश से स्पर्श करते हैं?
उत्तर. रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण
9. मार्च, 2015 के अंत में देश में अनुसूचित व्यावसायिक बैंकों के कुल ऋणों में बिहार का हिस्सा कितना था?
उत्तर. 1.1 प्रतिशत
10. बिहार का जनसंख्या की दृष्टि से भारत में क्या स्थान है?
उत्तर. तीसरा
11. राज्य सरकार द्वारा पारित प्रथम बिहार पंचायत समिति तथा जिला परिषद् अधिनियम, 1961 को कानून का दर्जा कब दिया गया?
उत्तर. 17 फरवरी, 1962
12. मीर कासिम ने 1761 ई. में अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से हटाकर कहाँ स्थानांतरित कर ली थी?
उत्तर. मुंगेर
13. सारण सिंचाई नहर किस नदी से निकलती है?
उत्तर. गंडक नदी
14. बिहार में गाँवों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 39073
15. ‘पॉलिटिक्स ऑफ चरखा’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी?
उत्तर. जे.बी. कृपलानी
16. बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर के अनुसार उसका देश में कौन सा स्थान है
उत्तर. छठा
17. पर्यटन विभाग, बिहार सरकार ने कितने पर्यटक सर्किट को चिह्नित किया है?
उत्तर. 8
18. झारखंड के गठन के बाद बिहार विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 243
19. बिहार की पूरब से पश्चिम की चौड़ाई कितनी है?
उत्तर. 483 किमी.
20. बुद्ध के गृह त्याग (महाभिनिष्क्रमण) की घटना किस दिन हुई थी?
उत्तर. आषाढ़ पूर्णिमा
21. महावीर को किस जगह पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
उत्तर. साल वृक्ष के नीचे (जूंभिका ग्राम ऋजुपालिका नदी)
22. मगही बोली का प्रथम कवि किसे माना जाता है?
उत्तर. ईशान
23. अंग महाजनपद में वर्तमान में बिहार के कौन से जिले सम्मिलित हैं?
उत्तर. भागलपुर एवं मुंगेर
24. बिहार में सर्वाधिक जूट उत्पादन करनेवाला जिला कौन सा है?
उत्तर. पूर्णिया
25. बिहार के किस नगर में पहला दूरदर्शन केंद्र स्थापित किया गया था?
उत्तर. मुजफ्फरपुर
26. सितंबर, 1928 में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी की बैठक में भाग लेनेवाले बिहार के क्रांतिकारी का नाम क्या था?
उत्तर. फणींद्रनाथ घोष
27. एक प्रांत के रूप में बिहार को बंगाल से कब अलग किया गया था?
उत्तर. 1 अप्रैल, 1912
28. बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा भिखारी ठाकुर वर्ष किस वर्ष को घोषित किया गया है?
उत्तर. वर्ष 1999 को
29. बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 की लंबाई कितने किमी. है?
उत्तर. 210 किमी.
30. बिहार पर्यटन की टैग लाइन क्या है?
उत्तर. ब्लिसफुल बिहार
31. मलमास मेला बिहार में कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर. राजगीर
32. महावीर स्वामी का संबंध किस संघ से था?
उत्तर. वज्जि संघ
33. बिहार में बड़े पैमाने पर उत्खनन कार्य करवानेवाला तथा कई प्राचीन स्थलों की खोज करनेवाले पुरातत्त्ववेत्ता कौन थे?
उत्तर. कनिंघम
34. जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था विकसित होती है, राष्ट्रीय आय में तृतीयक क्षेत्र का अंश क्या होता है?
उत्तर. बढ़ता जाता है
35. बिहार में निजी कूरियर डाकसेवा का आरंभ किस वर्ष किया गया?
उत्तर. 1991 ई.
36. मंत्रिपरिषद् का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर. 5 वर्ष
37. राज्य में संपूर्ण भू-भाग के वर्तमान 12.88 प्रतिशत वृक्षाच्छादन को वर्ष 2017 तक कितने प्रतिशत करने का लक्ष्य है?
उत्तर. 15 प्रतिशत
38. बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई कितनी है?
उत्तर. 1913 किलोमीटर
39. बिहार में किसके नेतृत्व में बड़हिया नामक स्थान पर ‘बकाश्त आंदोलन’ चलाया गया था?
उत्तर. कार्यानंद शर्मा
40. मगध राज्य में प्रसिद्ध चिकित्सक जीवक किसके शासन काल में था?
उत्तर. बिंबिसार
41. प्रख्यात कवि विद्यापति कहाँ के निवासी थे?
उत्तर. बेनीपट्टी (मधुबनी)
42. जनगणना विभाग के अनुसार राज्य में सांविधिक शहरों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 139
43. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में सबसे कम लिंगानुपातवाला जिला कौन है?
उत्तर. मुंगेर (879)
44. मूल्य- सूचकांक का उद्देश्य किसके परिवर्तन को नापना है?
उत्तर. मुद्रा की क्रय शक्ति के
45. 2011 की जनगणना के अनुसार 0-6 वर्ष के आयु वर्ग में लिंगानुपात की दर क्या है?
उत्तर. 935
46. बुद्धकालीन 16 महाजनपदों के बारे में प्रथम जानकारी कहाँ से मिलती है?
उत्तर. दीघनिकाय
47. बिहार का पहला नायब नाजिम कौन था?
उत्तर. अली वर्दी खान
48. बिहार में प्राकृतिक वनों का कुल क्षेत्र फल कितने वर्ग किलोमीटर है?
उत्तर. 6845 वर्ग किलोमीटर
49. कौटिल्य का अर्थ शास्त्र कितने अधिकरणों में विभाजित है?
उत्तर. 15
50. कौटिल्य के अर्थ शास्त्र में उच्च स्तर के अधिकारियों को क्या कहा गया है?
उत्तर. तीर्थ
51. विदेशिया किस राज्य का लोकप्रिय नृत्य है?
उत्तर. बिहार
52. खरवार जनजाति बिहार राज्य के किस क्षेत्र में पाई जाती है?
उत्तर. रोहतास
53. बिहार राज्य की मुख्य नकदी फसल कौन सी है?
उत्तर. गन्ना
54. मौर्य साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर. पाटलिपुत्र
55. राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व किस जिले का है?
उत्तर. शिवहर जिला (1880 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर)
56. खुदाबख्श लाइब्रेरी की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. 5 अक्तूबर, 1891
57. Enhancing Teacher Effectiveness Programme किस संस्था द्वारा संपोषित है?
उत्तर. विश्वबैंक
58. महावीर की माता किनकी बहन थी?
उत्तर. लिच्छवी के राजा चेटक
59. झारखंड के गठन के बाद बिहार में राज्यसभा के सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर. 16
60. धर्मपाल के बोधगया से प्राप्त पाषाण अभिलेख में किस व्यक्ति का उल्लेख है, जिसने बोधगया में एक शिव मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर. केशव
61. कोई विधेयक दोनों सदन में पास हो जाने के बाद किसके द्वारा उस विधेयक पर हस्ताक्षर कर राज्यपाल के पास भेजा जाता है?
उत्तर. विधानसभा अध्यक्ष
62. अफीम की सर्वाधिक खेती बिहार के किस जिले में की जाती है?
उत्तर. मुंगेर
63. बैंक नोट प्रेस कहाँ स्थित है?
उत्तर. देवास
64. महमूद गजनी ने सर्वप्रथम 1001 ई. में किस पर आक्रमण किया था?
उत्तर. उद्भांडपुर के हिंदुशाही वंश के शासक जयपाल
65. बिहार का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है?
उत्तर. शतपथ ब्राह्मण
66. बिहार की उत्तरी सीमा पर कौन सा देश बसा है?
उत्तर. नेपाल
67. बिहार में औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा कितनी होती है?
उत्तर. 1009 मिलीमीटर (109 सेंटीमीटर)
68. 1922 ई. में चितरंजन दास की अध्यक्षता में कांग्रेस का 37वाँ अधिवेशन बिहार के किस शहर में आयोजित किया गया था?
उत्तर. गया
69. मजहरुल हक का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर. 1866 ई. में बाहपुरा गाँव, मनेर( पटना)
70. पटना स्थित ‘पत्थर की मस्जिद’ को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. संगी मस्जिद
71. बिहार भारत के किस कृषि जलवायु जोन में आता है?
उत्तर. जोन-IV
72. जवाहर रोजगार योजना का नाम बदलकर ग्रामीण समृद्धि योजना किस पंचवर्षीय योजना के दौरान की गई?
उत्तर. नौवीं पंचवर्षीय योजना
73. कलिंग युद्ध अशोक के शासन के किस वर्ष लड़ा गया था?
उत्तर. 8वें
74. मौर्य काल में ‘ बलि’ क्या था?
उत्तर. भूराजस्व
75. द्वीप विकास प्राधिकरण (Island Development Authority) का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर. प्रधानमंत्री
76. बिहार में वर्ष 2016-17 में सभी बैंकों का ऋण-जमा अनुपात कितना है?
उत्तर. 41.7 प्रतिशत
77. बौद्ध धर्म में दु:ख के कारणों को क्या कहा गया है?
उत्तर. प्रतीत्य समुत्पाद
78. गैस बनाने में कौन सा कोयला प्रयुक्त होता है?
उत्तर. केनेल कोयला
79. ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में राजेंद्र प्रसाद को किस जेल में रखा गया था?
उत्तर. बाँकीपुर जेल
80, कला भवन राज्य के किस जिले में स्थित है?
उत्तर. पूर्णिया
81. बिहार में न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाला जिला कौन सा है?
उत्तर. सहरसा
82. हाजीपुर शहर किस नदी के किनारे पर बसा हुआ है?
उत्तर. गंडक
83. ‘E- Z’ पे-कार्ड योजना की शुरुआत बिहार में कब की गई?
उत्तर. 26 मार्च, 2011
84. अंत्योदय अन्न योजना का प्रारंभ कब किया गया?
उत्तर. 25 दिसंबर, 2000
85. बिहार का प्राचीन इतिहास जानने का सर्वाधिक प्राचीन साहित्यिक स्रोत क्या है?
उत्तर. अथर्ववेद
86. मौर्य काल में देशी वस्तुओं पर कितना प्रतिशत बिक्री कर लिया जाता था?
उत्तर. 4 प्रतिशत
87. बिहार का औसत तापमान कितना है?
उत्तर. 320 सेंटीग्रेट
88. बिहार सरकार ने किस वर्ष बिहार राज्य पंचायती राज अधिनियम लागू किया?
उत्तर. वर्ष 2006
89. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में पुरुष साक्षरता दर कितना प्रतिशत है?
उत्तर. 73.39 प्रतिशत
90. बिहार में तसर रेशम उद्योग किस जिले में है?
उत्तर. भागलपुर
91. सर्वप्रथम बिहार पर विजय पानेवाला मुस्लिम शासक कौन था
उत्तर. -मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी
92. मगध का कौन सा राजा सिकंदर महान का समकालीन था?
उत्तर. घनानंद
93. संविधान के अनुसार मंत्रियों के बीच विभागों का विभाजन किसकी सलाह से राज्यपाल करते हैं?
उत्तर. मुख्यमंत्री
94. बिहार में स्थित कौन सा महाजनपद आठ राज्यों का एक संघ था?
उत्तर. वज्जि
95. वर्ष 2016 के मार्च के अंत तक बिहार में व्यावसायिक बैंकों की कुल संख्या कितनी थी?
उत्तर. 661
96. वित्तीय वर्ष 2015-16 में राजस्व अधिशेष कितने करोड़ रुपए का है?
उत्तर. 12.507
97. रोहतासगढ़ किले का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर. शेरशाह
98. बिहार में सर्वाधिक साक्षर जिला कौन है?
उत्तर. रोहतास (73.37 प्रतिशत)
99. बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में कितनी सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है?
उत्तर. 38
100. अंतरिम सरकार में डॉ. राजेंद्र प्रसाद किस विभाग के मंत्री थे?
उत्तर. खाद्य एवं कृषि
Bihar General Knowledge – बिहार वस्तुनिष्ठ सामान्य ज्ञान
आज इस पोस्ट में Hindi 2017 Bihar Gk For, MCQ BPSSC One line महत्वपूर्ण Bpsc Bihar Gk For Bpsc Pdf MCQ BPSSC One line महत्वपूर्ण, Bihar Gk In Hindi Apps, MCQ BPSSC One line महत्वपूर्ण Bihar Gk Book Bihar Gk 2018 In Hindi Bihar MCQ BPSSC One line महत्वपूर्ण, General Knowledge Questions And Answers In Hindi संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए.
Leave a Reply