जो उम्मीदवार राजस्थान GK की तैयारी कर रहे हैं उन्हें राजस्थान सामान्य ज्ञान जानकारी होना बहुत जरूरी है. क्योंकि राजस्थान मरुस्थलीकरण तथा अकाल प्रश्न उत्तर इन हिंदी MCQ पूछे जाते हैं,इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़ें अगर आपको यह पोस्ट फ़ायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें.
प्रश्न. राजस्थान में बारम्बार होने वाले सूखे एवं अकाल का प्रमुख कारण है?
उत्तर. अनियमित वर्षा
प्रश्न. अकाल एवं सूखे के निवारण हेतु जिस प्रयास की सर्वाधिक आवश्यकता है?
उत्तर. जल प्रबन्धन की प्राचीन एवं तकनीक में समन्वय स्थापित करना
प्रश्न. जिस अकाल का व्यापक प्रभाव पड़ता है?
उत्तर. त्रिकाल
प्रश्न. मरु विकास कार्यक्रम किस आयोग की सिफारिशों के आधार पर शुरु किया गया?
उत्तर. राष्ट्रीय कृषि आयोग
प्रश्न. राजस्थान में बंजर भूमि विकास कार्यक्रम को क्रियान्वित करने का उत्तरदायित्व है?
उत्तर. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
प्रश्न. अरावली में विद्यमान किस अन्तराल के द्वारा बालू का सर्वाधिक प्रसार पूर्वी राजस्थान में हो रहा है?
उत्तर. मीठड़ी-सांभर
प्रश्न. रेगिस्तान के प्रसार को रोकने के लिए किस वृक्ष को उपयोगी माना है?
उत्तर. खेजड़ी
प्रश्न. मरुस्थल के विकास को रोकने के लिए सरकार ने 1991 में एक नया कार्यक्रम प्रारम्भ किया है?
उत्तर. ऑपरेशन खेजड़ा
प्रश्न.राज्य का कौन सा भाग सूखा एवं अकाल के स्थायी क्षेत्र के रूप में जाना जाता है?
उत्तर. पश्चिमी
प्रश्न. राजस्थान में बहुधा सूखा एवं अकाल पड़ने का आधार भूत कारण है?
अनियमित, अपर्याप्त एवं अनिश्चित वर्षा
प्रश्न. वह कौन सी नदी है जो प्राचीन समय में मरु प्रदेश में बहती थी परन्तु अब नहीं है?
उत्तर. सरस्वती
प्रश्न. मरुभूमि विकास कार्यक्रम की शुरुआत किस वर्ष हुई?
उत्तर. 1977-78
प्रश्न. मरुस्थल विकास योजना के प्रारम्भ करने का प्रमुख उद्देश्य रहा है?
उत्तर. मरुस्थल प्रसार नियन्त्रण
प्रश्न. ‘स्थान के लिए अकाल से जुड़ी कहावत तीजो कुरियो आठवों काळ में ‘कुरिया 2 शब्द में आराय है?
उत्तर. अर्द्ध अकाल
प्रश्न. मरु विकास कार्यक्रमों में सबसे अधिक लाभ किस परियोजना से होगा मरु विकास कार्यक्रम 1977-78 केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान किस क्षेत्र में अनुसंधान करता है?
उत्तर. मरु भूमि में भूमिगत जल की खोज एवं सदुपयोग हेतु
प्रश्न. राज्य के कितने जिलों को राष्ट्रीय कृषि आयोग ने मरुस्थली जिले माना है?
उत्तर. 12
प्रश्न. केन्द्र सरकार द्वारा सूखा प्रभावित क्षेत्रों में सीमान्त किसानों की सहायता के लिए सिंचाई सहायता दी जाती है। यह योजना कहलाती है?
उत्तर. जलधारा
प्रश्न. राज्य में मरुस्थलीकरण का मुख्य कारण है?
उत्तर. भूमि का अलाभप्रदकर उपयोग
प्रश्न. सूखा सम्भावित क्षेत्र कार्यक्रम राजस्थान में कब से शुरु किया गया?
उत्तर. 1974-75
प्रश्न. राष्ट्रीय मरु उद्यान किन दो जिलों में बनाया गया है?
उत्तर. बाड़मेर-जैसलमेर
प्रश्न. राजस्थान में रोजगार संरचना में किस क्षेत्र का आधिपत्य है?
उत्तर. कृषि
प्रश्न. राजस्थान में दैनिक स्थिति के अनुसार शहरी पुरुषों में बेरोजगारी की दर थी?
उत्तर. 7.2%
प्रश्न. भारत के थार मरुस्थल का कितने प्रतिशत भाग राजस्थान में विद्यमान है?
उत्तर. 62%
प्रश्न. राज्य में किस आयु-वर्ग के पुरुष एवं स्त्री सबसे अधिक संख्या में बेरोजगार हैं?
उत्तर. 15 से 29
प्रश्न. राजस्थान में यत्तीय जिला-बत्तीस काम योजना किस वर्ष में प्रारम्भ की गई?
उत्तर. 1991-92
प्रश्न. थार मरुस्थल की उत्पत्ति का सबसे प्रभावशाली कारण है?
उत्तर. शुष्कता में वृद्धि
प्रश्न. राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में किस प्रकार की बेरोजगारी अधिक देखने को मिलती है?
उत्तर. मौसमी बेरोजगारी
प्रश्न. सूखा सम्भावित क्षेत्र कार्यक्रम में जिन कार्यों को प्राथमिकता दी गई है?
उत्तर. भूमि विकास, भू-संरक्षण
प्रश्न. राज्य में गम्भीर सूखे की बारम्बारता जिन जिलों में अधिक है?
उत्तर. बाड़मेर-जैसलमेर
प्रश्न. राजस्थान के मरुस्थल के कितने प्रतिशत भू-भाग पर मरुस्थल का विस्तार है?
उत्तर. 60%
प्रश्न. राजस्थान में विद्यमान बेरोजगारी का सबसे प्रमुख कारण है?
उत्तर. श्रम-शक्ति में हुई वृद्धि के अनुपात में रोजगार का सृजन न होना’
प्रश्न. राज्य में निम्न में से किस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की क्षमता विद्यमान है?
उत्तर. खनन
प्रश्न. कौन से वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर प्राकृतिक आपदा सहायता कोष की स्थापना की गई है?
उत्तर. नवें
प्रश्न. राजस्थान में जीवनधारा योजना का सम्बन्ध है?
उत्तर. सिंचाई कुओं का निर्माण
प्रश्न. राजस्थान के मरुस्थल को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. थार
प्रश्न. केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसन्धान संस्थान को किस अभिकरण में आर्थिक सहायता उपलब्ध हो रही है?
उत्तर. यूनेस्को
प्रश्न. राजस्थान में कौन सा सार्वजनिक उपक्रम सबसे अधिक रोजगार प्रदान करता है?
उत्तर. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम
प्रश्न.बालूका स्तूप अपना स्थान बदलते रहते हैं क्योंकि बालू के कण होते हैं?
उत्तर. असंगठित
प्रश्न. जैसलमेर एवं बाड़मेर जिलों में वर्षा काल में बड़े-बड़े गड्ढे बना कर पानी एकत्र कर लिया जाता है और पानी सूखने के बाद बीज बो दिए जाते हैं। इस प्रकार की जाने वाली खेती क्या कहलाती है?
उत्तर. खड़ीन कृषि
प्रश्न. राज्य में मरुस्थलीकरण की प्रक्रिया के रोकथाम हेतु सर्वाधिक उपयुक्त उपाय है?
उत्तर. भूमि का पारिस्थितिकी के अनुरूप लाभप्रद उपयोग
प्रश्न. भारत सरकार द्वारा स्थापित मरु वन रोपण केन्द्र को किस वर्ष केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसन्धान संस्थान का नाम दिया गया?
उत्तर. 1959
प्रश्न. राजस्थान राज्य में सामान्य स्टेटस के अनुसार ग्रामीण पुरुषों में बेरोजगारी की दर थी?
उत्तर. 1.9%
प्रश्न. राज्य के कितने जिलों में मरु विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है?
उत्तर. 16
राजस्थान पंचायती राज से सम्बंधित प्रश्न उत्तर MCQ
आज इस पोस्ट में मरुस्थलीकरण को प्रभावित करने वाले मानवीय कारक,राजस्थान मरुस्थलीकरण तथा अकाल मरुस्थलीकरण रोकने के उपाय,राजस्थान मरुस्थलीकरण तथा अकाल मरुस्थलीकरण Drishti IAS,मरुस्थलीकरण क्या है,राजस्थान मरुस्थलीकरण तथा अकाल मरुस्थलीकरण के प्रभाव,राजस्थान में मरुस्थलीकरण,भारत में मरुस्थलीकरण की स्थिति क्या है भारत में इसके मुकाबले के लिए क्या क्या उपाय किये जा रहे हैं,मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय, संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए.
Leave a Reply