राजस्थान वन सम्पदा प्रश्न -उत्तर in Hindi दिए गए हैं। यह सभी प्रश्न राजस्थान सरकार की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं जैसे:- राजस्थान शिक्षक भर्ती,स्टेनोग्राफर, लेखा कार,R TET,कृषि पर्यवेक्षक, RSS, ए.ई.एन., आरएस आरटीसी चालक-परिचालक,पटवारी,ग्राम सेवक,राजस्थान पुलिस कांस्टेबल,LDC, LDC, लैब टैक्नीशियन,पुलिस निरीक्षण, जेल प्रहरी,वनरक्षक, कृषि अधिकारी, BSTC,RSRT,RTS,बी.एड., परीक्षा में पूछे जाते हैं इसलिए आप इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे
1. निम्न में से कौन सा जिला जोधपुर वन मण्डल के क्षेत्र में नहीं आता है?
उत्तर. भरतपुर
2. शुष्क सागवान वन पाये जाते हैं?
उत्तर. 100 सेमी. वर्षा वाले क्षेत्रों में
3. वन नियमों के अन्तर्गत पशुओं को चराने तथा लकड़ी काटने की सुविधा किस प्रकार के वनों में दी जाती है?
उत्तर. संरक्षित वन
4. निम्न में से कौन सा पुरस्कार वानिकी क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया?
उत्तर. अमृता देवी स्मृति पुरस्कार
5. राजस्थान में निम्न में से जिन वनों का पूर्णतया अभाव है ?
उत्तर. शंकुधारी वन
6. निम्न में से कौन सा अभयारण्य चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है?
उत्तर. भैसरोड़गढ़ अभयारण्य
7. भारत सरकार ने सर्वप्रथम जोधपुर में डेजर्ट एफोरेस्टेशन रिसर्च स्टेशन मरूस्थल वनारोपण शोध केन्द्र की स्थापना कब की थी?
उत्तर. अक्टूबर, 1952
8. सेन्ट्रल एरिड जोन रिसर्च इस्टीट्यूट कहाँ स्थित है?
उत्तर. जोधपुर
9. माउन्ट आबू के समीप 32 वर्ग किमी. क्षेत्र में 1070 मीटर से 1375 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्र में मुख्यतः पाए जाते हैं?
उत्तर. ऊष्ण कटिबन्धीय वन
10. प्रदेश में सड़कों के किनारे वृक्षारोपण में किस वृक्ष प्रजाति का सर्वाधिक रोपण किया गया है?
उत्तर. खेजड़ी
11. अरावली पर्वतमाला की तलहटी व घाटियों में निम्नलिखित में से कौन-से या अधिक जाते हैं?
उत्तर. ढाक
12. घास के मैदानों या चारागाहों को राजस्थान में प्रायः किस स्थानीय नाम से पुकारा जाता है?
उत्तर. बीड
13. राजस्थान के वनों का व्यापारिक महत्व कम होने का मुख्य कारण है?
उत्तर. एक ही प्रकार के वृक्ष समूह में नहीं मिलते हैं
14. राजस्थान में अर्जुन वृक्ष लगाने का उद्देश्य है?
उत्तर. टस्सर रेशम तैयार
15. राज्य के किस जिले में सर्वाधिक वन पाये जाते हैं?
उत्तर. उदयपुर
16. वराहमिहिर के अनुसार जब कैर एवं शमी के वृक्षों पर फूलों में असामान्य वृद्धि होती है तो उस वर्ष क्या होता है?
उत्तर. दुर्भिक्ष
17. सुरक्षित वन राज्य के कुल वन क्षेत्र के कितने प्रतिशत भाग में पाये जाते हैं?
उत्तर. 36.03%
18. भारत में सागवान के उत्पादन का निरन्तर इस हो रहा है। राजस्थान में सागवान के वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त जिले हैं?
उत्तर. बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर
19. मरस्थली प्रदेश में रतीले टीबों के स्थिरीकरण में किस वृक्ष प्रजाति का रोपण सर्वाधिक हुआ है?
उत्तर. कूमटा
20. निम्न में से किस वृक्ष को राजस्थान का गौरव नाम से जाना जाता है?
उत्तर. खेजड़ी
21. राज्य में प्रति व्यक्ति कितने हैक्टेयर वन क्षेत्र है?
उत्तर. 0.072
22. राजस्थान में वनों का सबसे अधिक क्षेत्र किस जिले में है?
उत्तर. उदयपुर
23. राजस्थान में सघन वन विद्यमान है?
उत्तर. दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में
24. राज्य में वनों का कुल क्षेत्र फल कितना है?
उत्तर. 31,972.30 वर्ग किमी.
25. सामाजिक वानिकी कार्यक्रम कौन सी पंचवर्षीय योजना में प्रारम्भ हुआ?
उत्तर. पांचवीं
26. राज्य में कौन सा वृक्ष है जिसे भारतीय धर्म ग्रन्थों में शमी तथा स्थानीय भाषा में जांटी कहा जाता है?
उत्तर. खेजड़ी
27. भारत सरकार की सहायता से राज्य में ‘मरुस्थल विकास योजना’ किस वर्ष शुरु की गई है?
उत्तर. 1978
28. विश्नोई जाति के लोग जिस वृक्ष की पूजा करते हैं उसे दूसरे किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. शमी
29.राजस्थान में वनों की कमी का प्रमुख कारण है?
उत्तर. जलवायु परिवर्तन
30. राजस्थान में सर्वाधिक क्षेत्र पर निम्नलिखित में से किन वनों का विस्तार है?
उत्तर. धोंकड़ा के वन
31. राजस्थान में वन संसाधनों एवं उनके वितरण को प्रभावित करने वाला कारण है?
उत्तर. भू-आकृति , जलवायु ,जैविक
32. रेगिस्तान वनरोपण एवं भू संरक्षण केन्द्र कहाँ स्थित है?
उत्तर. जोधपुर,
33. राजस्थान के वनों से प्राप्त उपजों में से जिसका उपयोग ग्रामोफोन रिकार्ड पॉलिश आदि में होता है?
उत्तर. लाख
34. राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफला में वन क्षेत्र का प्रतिशत है?
उत्तर. 9.32%
35. राज्य के कुल वन क्षेत्र के कितने प्रतिशत भाग पर अवर्गीकृत वन पाये जाते हैं?
उत्तर. 8.69%
36. धार्मिक स्थलों से जुड़ा पारम्परिक आखेट एवं वन कटाई निषिद्ध क्षेत्र कहलाता है?
उत्तर. औरण
37. राज्य में सागवान के वनों की प्रमुखता है?
उत्तर. दक्षिण क्षेत्र में –
38. काली और नम मिट्टी वाले क्षेत्र में पाये जाते हैं?
उत्तर. सालर वन
39. राजस्थान में वन रोपण अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?
उत्तर. जोधपुर
40. कौन सी पंचवर्षीय योजना में सामाजिक वानिकी कार्यक्रम को वन विकास का मुख्य अंग बनाया गया?
उत्तर. छठी
41. अरावली विकास परियोजना का मुख्य उद्देश्य है?
उत्तर. पारिस्थितिकी स्थिरता को बनाए रखना
42. चमड़ा रंगने के पदार्थों की लगातार उपलब्धि हेतु राजस्थान में जिस वन क्षेत्र को विकसित किया जाना अपेक्षित है?
उत्तर. ऊष्ण कंटीले वन क्षेत्र ।
43. राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र फल में वन क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत किस जिले में है?
उत्तर. उदयपुर
44. जिस वन की लकड़ी से पैकिंग के डिब्बे बनाये जाते हैं उसका नाम है?
उत्तर. सालर वन
45. राज्य के कुल वन क्षेत्र के कितने प्रतिशत भाग पर संरक्षित वन पाये जाते हैं?
उत्तर. 55.26%
46. राज्य में सबसे अधिक संरक्षित वन भूमि वाले जिले कौन से हैं?
उत्तर. बारां-सवाई माधोपुर
47. थार मरु भूमि कल्प वृक्ष के रूप में किस पेड़ को जाना जाता है?
उत्तर. खेजड़ी
48. थार मरुस्थल में मिलने वाली उपयोगी घास है?
उत्तर. सेवण
49. साग वान के वृक्ष राजस्थान के किस जिले में सर्वाधिक पाये जाते हैं?
उत्तर. बांसवाड़ा
50. राज्य का वह कौन सा जिला है जो वन सम्पदा में धनी है?
उत्तर. पाली
51. राज्य में सबसे अधिक आरक्षित वन क्षेत्र वाले जिले कौन से है?
उत्तर. उदयपुर-चित्तौड़गढ़
52. तेन्दू पत्ता बीड़ी बनाने में प्रयुक्त होता है यह वृक्ष मुख्यत राजस्थान के किस जिले में होता है?
उत्तर. उदयपुर , झालावाड़,बांसवाड़ा
53. राज्य के भौगोलिक क्षेत्र फल में वन क्षेत्र का न्यूनतम प्रतिशत किस जिले में है?
उत्तर. चूरू
54. निम्न प्रकार की वनस्पतियों में से कौन सी राजस्थान में प्राप्य नहीं है?
उत्तर. उष्ण कटिबन्धीय तर पतझड़ी
राजस्थान कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण 100 प्रश्न और उत्तर pdf
आज इस पोस्ट मे राजस्थान वन रिपोर्ट 2019,राजस्थान वन सम्पदा प्रश्न राजस्थान वन रिपोर्ट 2020 PDF,राजस्थान वन अधिनियम 1953 pdf,राजस्थान में वन संपदा,राजस्थान वन सम्पदा प्रश्न राजस्थान में वन मंडल कितने हैं,राजस्थान की नई वन नीति,राजस्थान में सर्वाधिक वन संपदा वाला जिला,राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौन सा है, संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए.
Leave a Reply